भदोही, मार्च 12 -- ज्ञानपुर। जिले में चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली में कुल 207 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया, जबकि आठ छात्र छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा को लेकर अधिकारियों की सक्रिता बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले के कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। अंतिम दिन कुल पहली पाली में कुल 207 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। हाईस्कूल कृषि विभाग में कुल 75 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें दो ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 73 ने परीक्षा दी। जबकि इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय में कुल 140 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें छह ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 134 ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.