सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुईं। दोनों पालियों में कुल 36,216 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 34,401 ने परीक्षा दी, जबकि 1,815 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 30,630 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29,035 उपस्थित रहे, जबकि 1,595 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य आधारित, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी भाग-1 और कृषि रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। इन विषयों में 931 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 903 ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन विषयों की परीक्षा में 4,655 पंजीकृत परी...