औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही और कहीं से भी नकल की सूचना नहीं मिली। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में कराई गईं। पहली पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन और इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में किसी भी विषय की परीक्षा निर्धारित नहीं थी। हाईस्कूल संगीत गायन विषय में कुल 7 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र विषय में 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 117 ने परीक्षा में भाग लिया और 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.