आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार को 11047 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दस्ते लगातार केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। हालांकि परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। 273 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 64279 में से 58819 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 5452 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 696 में से 655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.