मथुरा, फरवरी 28 -- शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटर कृषि की 72 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई। हाईस्कूल संस्कृत के लिए पंजीकृत 1647 परीक्षार्थियों में से 15 83 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर कृषि की परीक्षा के लिए पंजीकृत 14 परीक्षार्थियों में से 11 ने परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज द्वितीय पाली में इंटर की ड्राइंग और हाईस्कूल की संगीत विषय की परीक्षा हुई| जिसके लिए 2428 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2288 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 140 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र से अनुचित सामग्री के प्रयोग की सूचना नहीं प्राप्त हुई। अभी तक परीक्षा नकल विहीन एवं सकुशल संपादित हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.