लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- यूपी बोर्ड की चल रही हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाओं में बुधवार को जिला स्तरीय सचल दस्ता के साथ ही मंडलीय उड़ाका दस्ता ने भी छापामारी की। मंडलीय टीम ने 11 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ डीआईओएस आफिस पहुंचकर कंट्रोल रूम देखा और जीआईसी में बने संकलन केन्द्र की व्यवस्था का निरीक्षण किया। हाईस्कूल में बुधवार को विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 50048 में से 47115 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2933 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में संगीत गायन और संगीत वादन में पंजीकृत 63 परीक्षार्थियों में से 60 ने परीक्षा दी जबकि तीन अनुपस्थित रहे। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा मंडलीय उड़ाका टीम मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी के नेतृत्व में परीक्षा केन्द्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.