अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को लेकर सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत विद्यालयों में पठन-पाठन, अनुशासन, उपस्थिति और गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार सत्र के प्रारंभ से ही कक्षा-9 के विद्यार्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के प्रवेश के समय उनके सभी विवरणों का मिलान छात्र रिकॉर्ड से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा आवेदन से पहले भी अभिलेखों का सत्यापन कर अभिभावकों से प्रमाण पत्र लिया जाएगा। परिषद ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड सत्र की शुरुआत से ही ऑनलाइन अपलोड किया जाए और वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए न्यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.