जौनपुर, फरवरी 25 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सातवें दिन बुधवार को पहली पाली की परीक्षा जिले के सभी 206 परीक्षा केंद्रों पर हुई। संवेदनशील श्रेणी में रखे गए विषयों की परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर विशेष निगरानी रहीं। पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्यकला विषयों की परीक्षाएं हुई। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सतर्कता बढ़ा दी। कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 76 हजार 969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 72 हजार 736 उपस्थित रहे जबकि 4 हजार 233 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में संगीत वादन में 251 में 218 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे। संगीत गायन में 140 में 132 उपस्थित तथा आठ अनुपस्थित रहे। योग विष...