बागपत, अप्रैल 29 -- रमाला। चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं व 10वीं के मेधावियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रबंधक प्रोफेसर ओमपाल सिंह ने किया। कालेज की डायरेक्टर श्रीमती राकेश सिंह और प्रधानाचार्या मोना सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें 12वीं में 80 प्रतिशत अंक पाने वाले नवीन, 77.20 प्रतिशत अंक पाने वाले सागर कुमार, 77.20 प्रतिशत अंक पाने वाले हारिश, 76 प्रतिशत अंक पाने वाले अक्षित राठी शामिल रहे। कक्षा 10वीं के मेधावियों वंश, शिवा शर्मा, इशिका को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक देशवीर, नरेंद्र सिंह, संजीव तोमर, प्रवीण कुमार, ताहिर हसन, सपना, संगीता, विपिन तोमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के मेधावी विद्या...