गाजीपुर, अप्रैल 25 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को विभिन्न कॉलेज प्रशासन ने सम्मानित किया। नगर स्थित समता इंटर कालेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव और बापू इंटर कालेज सादात के प्रबंधक सुशील सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. उदयभान सिंह ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में बहरुल उलूम ओरियंटल इंटर कॉलेज बहरियाबाद के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी 'पप्पू' और शिक्षकों ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कॉलेज से हाईस्कूल के छात्र आदित्य चौहान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में स्कूल टॉपर फैजुल रहमान को मिला स्कूटी का उपहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.