अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा से सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर रखे गये अवशेष प्रश्नपत्रों, अतिरिक्त रिजर्व सेट को परीक्षा केन्द्रों से वापस मंगाकर जनपद मुख्यालय स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गये थे। लेकिन कई माध्यमिक विद्यालयों द्वारा अभी तक इसे जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी अयोध्या के स्ट्रांग रूम में नहीं रखवाया गया है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने जनपद के आठ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 21 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिये हैं। अन्यथा भविष्य में परिषदीय परीक्षा केन्द्र न बनाने की संस्तुति कर दी जाएगी। जिन विद्यालयों को यह नोटिस जारी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.