लखनऊ, फरवरी 18 -- आलमबाग कोतवाली में होली और बोर्ड परीक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी राम बाबू सिंह ने व्यापारियों और नागरिकों से त्योहार को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे की आवाज धीमी रखने के निर्देश दिए और किसी भी असुविधा पर पुलिस को सूचित करने को कहा। इस दौरान आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, संतोष तिवारी, विवेक सक्सेना, सचिन सोनकर, विनय कुमार, राजवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...