महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिले के सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं जिस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह उनके संकल्प, परिश्रम और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि ये मेधावी छात्र देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। यह भी पढ़ें- लिटिल एंजल्स हाई स्कूल का शानदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.