शामली, मार्च 7 -- शामली। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को एक ही पाली में सुबह 7:30 बजे से 11:45 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शनिवार को हाईस्कूल की वाणिज्य गणित तथा इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर परीक्षा में भाग लिया। विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 533 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 525 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बता दे कि हाई स्कूल में वाणिज्य गणित विषय के 390...