भदोही, अगस्त 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केन्द्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन अवस्थापना संबंधित भौतिक संसाधन, आधारभूत सुविधाओं को परिषद की बेवसाइट विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से अपलोड की जाएगी। तहसील स्तरीय, जिला स्तरीय टीम सत्यापन कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को आख्या भेजेंगे। 21 सितंबर को परिषद की बेवसाइट पर जिले में बनने वाले परीक्षा केन्द्रों की सूची अपलोड की जाएगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 24 अगस्त से 29 अक्तूबर तक प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 24 अगस्त तक परिषद की बेवसाइट पर विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी, भौतिक संसाधनयुक्त विधिध सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को प्रधानाचार्य अपलोड करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2027 के परीक्षा केन्द्र की सूची 21 सितंबर को बेवसाइट पर होगी अ...