शामली, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं अंतिम पड़ाव में है। हालांकि मुख्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो गयी है लेकिन परीक्षा पूर्ण रूप से 12 मार्च में संपन्न होगी। इसके साथ ही परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां कर ली है। 18 मार्च से सभी जिलों में मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया जायेगा। शामली जिले में एक मूल्यांकन केंद्र राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा खत्म होते ही मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचनी प्रारंभ हो जायेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के बाद अब मूल्यांकन की तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। मूल्यांकन केंद्रों पर सिटिंग प्लान आदि तैयार किया जा रहा है। शामली जिले में राष्ट्रीय किसान कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.