यूपी बोर्ड परीक्षा का मुन्ना भाई गिरफ्तार
वाराणसी, जून 2 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा पुलिस ने दूसरे के स्थान पर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। परीक्षा के दौरान पकड़े जाने के डर से वह दीवार फांदकर भाग गया था। सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चौबेपुर के पियरी निवासी नारायण भारद्वाज को उसके घर के पास से पकड़ा गया। छह मार्च को एसबी इंटर कॉलेज बूंची परीक्षा केंद्र पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में वह फत्तेपुर के वैभव कुमार सिंह के स्थान पर बैठा था। कक्ष निरीक्षक दूधनाथ प्रसाद ने प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड पर अंकित फोटो का मिलान किया तो मामला सामने आया। परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.