महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2026 की परीक्षाएं बुधवार से एक साथ शुरू होंगी। इसमें जिले में 104 केंद्रों पर 70541 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन हाईस्कल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण व शांतिमय ढंग से कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 70541 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 38906 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिसमें 19598 बालक व 19308 बालिका हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 31635 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 15957 बालक व 15678 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल व इंटर को मिलाकर कुल 35555 बालक व 34986 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। सीसीटीवी की निगरानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.