महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2026 की परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 18 फरवरी से 104 परीक्षा केंद्रों पर होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 70541 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 38906 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें19598 बालक व 19308 बालिका हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 31635 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 15957 बालक व 15678 बालिका शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल व इंटर को मिलाकर कुल 35555 बालक व 34986 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल पूरा कराने के लिए 104 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.