संभल, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के लिए 77 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के कुल 51427 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन व विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र के लिए परीक्षा शुरू होने के समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचना होगा ताकि तलाशी आदि समय से ली जा सके। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र, आधार, पेन, पेंसिल आदि ही साथ लेने जाने दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ईयर बड आदि ले जाने की छूट नहीं होगी। प्रशासन ने परीक्षा शुचिता के साथ शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटा ली हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.