अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकतर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत सरल बताया। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान था। उन्होंने समय से पहले पूरा पेपर हल कर लिया। कहा कि किसी भी प्रश्न में कठिनाई नहीं हुई। पूरा पेपर पूरे आत्मविश्वास के साथ हल किया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने भी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को पहली पाली में हाई स्कूल गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 18131 पंजीकृत में से 17181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 948 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.