प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सहालग में डीजे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सभी को नोटिस दे रही है। सभी को साउंड के मानक का पालन करने और रात 10 बजते ही बंद करने का फरमान सुनाया जा रहा है। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। पूरी परीक्षा के दौरान शादियां भी होंगी। ऐसे में देररात तक तेज आवाज में बजने वाले डीजे परीक्षार्थियों की तैयारी में बाधक बन सकते हैं। पुलिस सभी डीजे संचालकों को नोटिस भेजकर कोर्ट के आदेश का पालन करने को कह रही है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सभी थानेदार अपने इलाके के डीजे संचालकों को नोटिस दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखेंगे। रात 10 बजते ही डीजे बंद कर देंगे। इसके बाद डीजे किसी हाल में नहीं बजेगा। बोर्ड की परीक...