बरेली, दिसम्बर 5 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एआई से तैयार कंप्यूटर सेंटर लिस्ट फेल हो गई। जिले में 95 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम दिन तक 101 शिकायतें विभाग को प्राप्त हुई हैं। कई शिकायतें इस बात को लेकर हैं कि उनका परीक्षा केंद्र मानक से दूर बना दिया गया। बालकों के लिए 15 और बालिका के लिए 07 किमी से दूर सेंटर नहीं बनाए जा सकते। शिकायत दर्ज कराने के अंतिम चार दिसंबर तक 101 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जिन विद्यालयों के नाम सेंटर लिस्ट में थे उनमें से कुछ ने कह दिया कि संसाधन के अभाव में या अन्य कारणों से वह परीक्षा केंद्र नहीं बनाना चाहते हैं। इसके विपरीत कुछ विद्यालयों ने अपना सेंटर बनाने का आग्रह किया है। वहीं परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से नाराज होने वालों की संख्या अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.