यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण के लिए सूचनाएं अपलोड
बागपत, जुलाई 21 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार तक विद्यालयों की आधार भूत सभी सूचनाओं को अपलोड करने का अंतिम दिन निर्धारित किया गया था। विद्यालयों में सूचनाओं को अपलोड कर दिया। अब एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति सूचनाओं की जांच करेगी। डीएम के आदेश पर समिति का गठन किया गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 20 जुलाई यानी सोमवार का दिन इंटरमीडिएट कॉलेजों की आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का अंतिम दिन निर्धारित किया गया था। जिले में 21 राजकीय, 71 अशासकीय और 64 वित्तविहीन विद्यालयों ने सूचनाओं को अपलोड कर दिया है। यह भी पढ़ें- समयसीमा बीती, एक तिहाई स्कूलों ने नहीं दी सूचनाएं अब तीन अगस्त तक डीएम द्वारा तहसील स्तरीय एसडीएम की अध्यक्षता वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.