शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्याकंन का कार्य तेजी से किया जाने लगा है। जिले में छह केद्रों पर चल रहे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी लाई गई है। तस समय में कॉपियों को चेक करने के निर्देश हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार की सख्ती के बाद सभी छह केद्रों पर हाईस्कूल में करीब दो लाख 19530 तथा इंटरमीडिएट में 130681 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। रविवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सभी 6 केद्रों पर किया गया, जिसमें हाईस्कूल में 28891 तथा इंटरमीडिएट में 13971 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं कुल आवंटित 2326 परीक्षकों में 902 परीक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने कॉपियों को चेक किया। बता दें कि जिले में अवशेष उत्तर पुस्तिका जिसमें हाई स्कूल में 58153 तथा इंटरमीडिएट में 27091 हैं। हाई स्कूल का इ...