अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की सादी उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच जिले पर आ गए हैं। परीक्षा सामग्री को राजकीय इंटर कालेज पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। दस फरवरी के बाद उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र केंद्रों पर भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्न पत्रों को अलग-अलग अलमारी में सुरक्षित रखवाया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोर्ड से परीक्षा सामग्री विभाग को प्राप्त हो गई है। सादी उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में बुधवार को जिले पर पहुंच गए हैं। इन प्रश्न पत्रों को जीआईसी के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दस फरवरी से प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.