शामली, मार्च 19 -- शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन पर्याप्त कॉपियां न पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या देशवाल ने परीक्षकों और शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी शिक्षक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही स्टेप मार्किंग के आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए।डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ किया जाए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि मूल्य...