सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 146 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गई। परीक्षाएं समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने एक दूसरे से गले मिलकर खुशी का इजहार किया। वहीं कुछ बच्चे विक्ट्री साइन दिखाते हुए सेल्फी लेते नजर आए। इसके साथ ही इंटरमीडिएट के कुछ परीक्षार्थियों ने अपने पुराने दोस्तों से बिछड़ने का गम तो कुछ ने नए शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए उत्साह नजर आया। इसके साथ ही परीक्षार्थी एक दूसरे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी देते दिखे। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। अब परीक्षा परिणाम का बेसबरी से इंतजार है। वहीं कुछ का कहना था कि आने वाले समय में करियर को लेकर नई नई चुनौती आएगीं। जो कि भविष्य निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.