भदोही, फरवरी 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को पहले दिन औराई तहसील क्षेत्र के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 65 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज स्थित कोठार से उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर भेजा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहले दिन औराई तहसील क्षेत्र के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 65000 उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया। शासन से आए उत्तर पुस्तिकाओं को वीएनजीआईसी स्थित कोठार में रखा गया है। वहीं, से उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जा रहा है। नकल विहीन कड़ाई से परीक्षा कराने को लेकर जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही परीक...