देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा गुरुवार को वर्ष 2025-2026 हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों ने मारी बाजी मारी है। टॉप टेन में निजी विद्यालयों के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जबकि एडेड व राजकीय विद्यालय पिछड़ गए हैं। वित्त विहीन विद्यालयों के ही छात्रों ने प्रदेश की भी मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। हाई स्कूल की चार छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाया है। वहीं राजकीय व एडेड विद्यालय के छात्र छात्राएं अपना स्थान प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं। यह भी पढ़ें- दसवीं में 1.18 और बारहवीं में 1.83 फीसदी घट गया परिणाम प्रतिशत शहर के नामी स्कूल के ब...