यूपी बोर्ड परीक्षा: पांच अगस्त तक करें आवेदन
भदोही, जून 27 -- भदोही, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का डेटा 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। बता दें कि जिले में कुल 195 राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। जिसमें करीब एक लाख 25 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। आगामी साल फरवरी में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन जून से ही शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल के संस्थागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.