प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले के सभी 333 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही भेज दी गई थीं, और अब शुक्रवार को प्रश्नपत्रों के वितरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन परीक्षा की शुचिता को लेकर काफी गंभीर है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि जैसे ही केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचें, उन्हें तुरंत सीसीटीवी की निगरानी वाले स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया जाए। सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। नकल रोकने के लिए इस बार तकनीक का सहारा नकल रोकने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.