भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न कराई गई। विभाग का दावा था कि कोई भी नकलची नहीं धराया। दोनों पालिकों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान पंजीकृत 350 विद्यार्थियों में से 14 नदारद रहे जबकि 336 ने दिमागी कसरत की। दावा किया कि कोई भी नकल करते नहीं पकड़ा गया। बताया कि इसी तरह प्रथम पाली में ही हाईस्कूल चित्र कला विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 18057 विद्यार्थियों में 1023 ने परीक्षा किसी कारण छोड़ दी जबकि 17034 ने परीक्षा दी। कहा कि दूसरी पाली में मंगलवार को इंटरमीडिएट गृह विज्ञान/व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.