नई दिल्ली, जनवरी 31 -- up board exam new guidelines: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर हर साल नकल, अव्यवस्था और अभद्र व्यवहार की जो शिकायतें सामने आती रही हैं, उन पर अब सरकार ने सीधी चोट की है। इस बार परीक्षा सिर्फ सवाल जवाब तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर कदम पर निगरानी, मर्यादा और नियमों का सख्त पालन होगा। परीक्षार्थियों को जूते मोजे उतरवाने जैसी विवादित प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की रोजाना जांच अनिवार्य कर दी गई है। साफ है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में ढील की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।up board exam new guidelines: जूते मोजे उतरवाकर परीक्षा पर रोक यूपी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी परीक्षार्थी को जूते मोजे उतरवाकर परीक्षा नहीं ली जाएगी। परीक्षार्थियों की पूरी जांच परीक्षा के...