मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026-27 की परीक्षाओं के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। डीआईओएस रीतू तोमर ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा। कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय दिया है। कक्षा 10 और 12 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क 28 सितंबर तक कोषागार में जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा करने और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए 30 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है।वहीं, कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का 50 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क के साथ अग्रिम पं...