यूपी बोर्ड ने बदले नियम, अब सालभर खुलेगा पोर्टल
बागपत, अगस्त 3 -- बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी संशोधित विनियमों के अनुसार अब मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पूरे वर्ष खुला रहेगा। हालांकि, जो संस्थाएं 31 मई तक सभी मानक और औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करेंगी, उनकी मान्यता पर अगले परीक्षा वर्ष के लिए विचार होगा। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर अगले वर्ष विचार किया जाएगा। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब केवल सोसाइटी, ट्रस्ट और नॉट-फॉर-प्रॉफिट कंपनी ही नहीं, बल्कि सांविधिक निकाय, स्वायत्तशासी संस्थाएं, सार्वजनिक उपक्रम और स्थानीय निकाय भी माध्यमिक विद्यालय खोलकर मान्यता प्राप्त कर सकेंगे। यूपी बोर्ड ने पुराने विद्यालयों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.