यूपी बोर्ड टॉपर छात्र को किया सम्मानित
मुरादाबाद, मई 2 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद मुरादाबाद में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर डॉ देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा जाह्नवी सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर और बिलारी नगर का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। नागरिक मंच के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना और उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं को सम्मान दो कार्यक्रम की प्रशंसक और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही रेखा सक्सेना ने संयुक्त रूप से जाह्नवी सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉक्टर देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.