प्रयागराज, मार्च 31 -- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले यह कार्य 18 मार्च से एक अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन ईद-उल-फितर और राम नवमी के सार्वजनिक अवकाश के कारण कई केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षकों और उपनियंत्रकों के अनुरोध पर अब मूल्यांकन की नई अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...