शामली, अप्रैल 2 -- शामली। शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सकुशल संपन्न हो गया। जनपद के एकमात्र मूल्यांकन केंद्र पर 18 मार्च से यह कार्य शुरू हुआ था। इस दौरान कुल 1,25,854 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं, जिनमें हाईस्कूल की 69,092 और इंटरमीडिएट की 56,749 कॉपियां शामिल रहीं। बुधवार तक इंटरमीडिएट की 66 कॉपियां शेष रह गई थीं, जिनका मूल्यांकन गुरुवार को पूरा कर लिया गया। उपनियंत्रक प्रमोद कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद सभी उप प्रधान परीक्षकों द्वारा पारिश्रमिक से संबंधित पावना आदि प्रपत्र भरकर कार्यालय में जमा कराए जा रहे हैं। इन अभिलेखों को शीघ्र ही बोर्ड कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य ...