यूपी बोर्ड के 502 कर्मचारी चुनेंगे प्रांतीय अध्यक्ष-महामंत्री
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्णिक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री का चुनाव यूपी बोर्ड मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों (प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर) के 522 कर्मचारी (422 पुरुष व 80 महिला) करेंगे। कार्णिक संघ के निर्वाचन 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। 29 सितम्बर से एक अक्तूबर तक नामांकन फार्म की बिक्री होगी और नामांकन फार्म जमा के लिए पांच व छह अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। आठ अक्तूबर को नामांकन वापसी, नौ को नामांकन फार्म की जांच के बाद उसी दिन वैध प्रत्याशियों की अन्तिम सूची प्रकाशित हो जाएगी। मतदान 22 अक्तूबर को होगा और मतगणना 23 अक्तूबर को कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान, ट्रेनिंग प्रभारी बने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.