यूपी बोर्ड के 50 मेधावियों को किया पुरस्कृत
प्रयागराज, मई 29 -- हनुमानगंज। बहादुरपुर ब्लॉक में अटल जन सेवा समिति बरईपुर के बैनर तले गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान विक्रमादित्य त्रिपाठी व उमाशंकर तिवारी ने किया। भाजपा नेता रतनराज सिंह ने और प्रधानाचार्य उमेश मिश्र ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। संयोजक अरविंद तिवारी ने अतिथियों को सम्मानित किया। मिथिलेश मिश्रा, मुरारी लाल पांडेय, शिव शंकर तिवारी, प्रभात पांडेय, दिनेश सिंह, विनोद तिवारी, शिवराज सिंह उर्फ बबलू, नंदलाल भारतीया, रमेश विश्वकर्मा, प्रेमलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.