प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े 28834 स्कूलों में दस बाहरी छात्र-छात्राओं के प्रवेश की शर्त खत्म करने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड ने पिछले दिनों मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित की जिसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस विषय पर फीडबैक लिया गया है। बैठक के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें बाहरी छात्र-छात्राओं के प्रवेश की सीमा दोगुनी करने की सिफारिश की गई है। 20 जुलाई 2010 के शासनादेश में यह व्यवस्था दी गई थी कि दूसरे बोर्ड या राज्यों के अधिकतम दस बाहरी छात्र-छात्राओं को कक्षा दस और 12 में सीधे प्रवेश दिया जा सकता है। पिछले दिनों हुई कार्यशाला में कई प्रधानाचार्यों ने अधिकतम दस बाहरी छात्रों की सीमा को बढ़ाने की सिफारिश की है। उनका तर्क है कि कई ऐसे अभिभावक आते...