यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए गलतियां सुधारने का आखिरी मौका आज
सिद्धार्थ, अक्टूबर 6 -- सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज विवरण की गलतियां सुधारने का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने छह अक्तूबर तक संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया है। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट से चेकलिस्ट डाउनलोड कर उसमें दर्ज विद्यार्थियों के विवरण का मिलान करेंगे और जरूरत के अनुसार ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। यह जानकारी डीआईओएस अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो में सुधार की सुविधा दी गई है। इसके अलावा चेकलिस्ट में दर्ज अन्य विवरणों में यदि कोई त्रुटि है तो उसे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.