बागपत, अप्रैल 30 -- बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बीच यूपी बोर्ड के वर्ष 2026 के टॉपर छात्र-छात्राओं को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में इंटरमीडियट में प्रदेश की सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अवि तोमर के अलावा बड़ौत संस्था के टॉपर्स सम्मानित किए गए। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक उपेंद्र चौधरी ने बताया कि संस्था का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट कक्षा में 89 फीसदी अंकों के साथ लाइबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अवंतिका व सोफिया ने 87.40 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा तथा अंशिका ने 86.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। यह भी पढ़ें- मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर 10वीं टॉपर्स को किया सम्मानित वह...