उन्नाव, मई 2 -- पुरवा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले मेधावियों का विद्यालय परिवार ने माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। कस्बा पुरवा स्थित बीएएएस इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान किया गया। हाईस्कूल के मेधावियों में छात्रा जूही, स्वास्तिक बाजपेयी, आदर्श कुमार, गौरव, काव्यम दीक्षित और इंटरमीडिएट में छात्र यश शुक्ला, इकरा बानो, आशू, राघव दीक्षित, आकाश को प्रधानाचार्य भैयालाल व अन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया। इस दौरान श्रीयश शुक्ल, राकेश दत्त शुक्ल, संजीव कुमार, अजय अवस्थी, अपरणेश पांडेय, विवेक कुमार, दीपक कुमार, जय श्रीराम, कुमुदिनी, कल्पना, आराधना, महताब खान, विनोद, मोनू शुक्ला व रत्नेश मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- मेधावियों का किया गया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...