सोनभद्र, अप्रैल 27 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज घोरावल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले में छठां तथा स्कूल में पहला स्थान पाने वाले छात्र अभिषेक मिश्रा 93.33 प्रतिशत को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजकुमार चौबे एवं प्रबंधक करुणाकर पाठक ने उन्हें सम्मानित किया। दूसरा स्थान शिवानी गुप्ता 88.83 प्रतिशत, तीसरा स्थान रामसा कृष्णान्श शुक्ला एवं अर्चना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाली आयुषी 85.4 प्रतिशत एवं द्वितीय स्थान पर आदित्य 80.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर अर्श आजम 79.8 प्रतिशत तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.