नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- up board result 2026: हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। इसकी वजह जाहिर सी बात है, रिजल्ट की टेंशन। यूपी बोर्ड जल्द 10वीं और 12वीं के नतीजों को जारी करने जा रहा है। यदि आपने भी इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है तो नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन कर आसानी से अपना रिजल्ट पा सकते हैं। बहरहाल यूपी बोर्ड की हालिया अपडेट्स की बात करें तो कॉपियां चेक हो चुकी हैं और अब बस उस घड़ी का इंतजार है जब वेबसाइट पर नतीजे लाइव होंगे। हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स को यूपी सरकार की तरफ से पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह साफ कर दिया है कि मेधावी छात्रों की मेहनत को यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा। जो भी बच्चा मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की करेगा, उस पर पैसों और ईनामों की ...