यूपी बोर्ड के टॉपर्स को जिला प्रशासन ने ई-स्कूटी देकर किया सम्मानित
बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली, मंगलवार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 10 मेधावी छात्रों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी टॉपर्स को याकूज़ा स्पेरो इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।हाईस्कूल वर्ग में वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी और रश्मि, जबकि इंटरमीडिएट में चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य को सम्मान मिला। सम्मान समारोह में मेयर उमेश गौतम ने कहा कि सभी टॉपर्स को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं। सम्मान पाकर छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.