सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में जनपद में सर्वोच्च प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले टॉपटेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से टाप टेन छात्र-छात्राओं का विवरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड संचालित हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में जनपद के सर्वोच्च प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए छात्र-छात्राओं का खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड एवं बैंक पासबुक की सुस्पष्ट प्रमाणित छायाप्रति तीन दिवस के अंदर प्रधानाचार्यो से उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल और इंटर...