बरेली, जुलाई 2 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का साल बर्बाद नहीं होगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को इसी वर्ष परीक्षा पास करने का एक और बेहतरीन अवसर मिल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इच्छुक विद्यार्थियों को इस संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे छात्र एनआईओएस के अंतर्गत स्ट्रीम-2 अक्टूबर-2026 की सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दिसंबर-2026 में ही घोषित कर दिया जाएग...